News and Publication – Maharaja College https://maharajaedu.com Tue, 27 Jan 2026 05:29:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maharajaedu.com/wp-content/uploads/2022/09/site_icon.png News and Publication – Maharaja College https://maharajaedu.com 32 32 कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ https://maharajaedu.com/%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0/ Tue, 27 Jan 2026 05:29:11 +0000 http://maharajaedu.com/?p=12904 कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ

भारत में उच्च शिक्षा सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण है। उच्च शिक्षा बेहतर करियर बनाने में सहायता करती है। युवा पीढ़ी को इसका अधिकतम लाभ लेते हुए अपने ज्ञान और कौशल में अभिवृद्धि करनी चाहिए। कॉलेज में प्रवेश लेने, ड्रॉप आउट रोकने और सतत शिक्षारत रहने का आव्हान करते हुए श्री शांतिलाल जैन, सीईओ ने महाराजा महाविद्यालय में  कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ बसंत पंचमी के पावन अवसर पर किया।  श्री जैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा लांच किए गए इस अभियान को हम सभी को मिलकर सफ़ल बनाना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति अभिरुचि पैदा करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्री आर. यू. खान, प्राचार्य ने विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश लेने की प्रेरणा प्रदान की।

अभियान के प्रारंभ में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यकारी निदेशक डॉ. चित्रांगद उपाध्याय ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि “वसंत पंचमी उत्सव उमंग एवं उत्साह का दिन होता है वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। इस दिन सृष्टि में मां सरस्वती के प्राकट्य के साथ ही नाद का भी जन्म हुआ था। इस दिन हिंदी साहित्य के महाकवि श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती होने पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाकवि  निराला अपनी छायावादी कविताओं के साथ साथ ओजपूर्ण काव्य रचने के लिए भी जाने जाते हैं।

कार्यक्रम में श्री शांतिलाल जी जैन सीईओ, आर यू खान, प्राचार्य महाराजा इंटरनेशनल स्कूल,श्री नरेंद्र कुमार लड्डा प्रशासनिक निदेशक, विद्यार्थियों के समूह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा सुपेकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. मिताली बजाज ने किया।

]]>
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए https://maharajaedu.com/hardik-bhadhai/ Fri, 16 Jan 2026 08:31:28 +0000 http://maharajaedu.com/?p=12766 बीएड प्रथम वर्ष की छात्र सार्थक शर्मा, की कविता ‘Sky is the Limit’ मे प्रकाशित हुई https://maharajaedu.com/bed_first_year/ Mon, 11 Nov 2024 10:36:33 +0000 http://maharajaedu.com/?p=5865

बधाई
हमें गर्व है हमारे प्रिय विद्यार्थी साथी सार्थक शर्मा, बीएड प्रथम वर्ष पर जिनकी कविता प्रस्तुत संग्रह ‘Sky is the Limit’ मे प्रकाशित हुई हैl कविता यहां प्रस्तुत हैl सार्थक शर्मा को महाराज परिवार की ओर से बधाई💐💐

]]>
महाराजा महाविद्यालय में D.El.Ed प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 100% https://maharajaedu.com/maharaja-college-d-el-ed-2/ Wed, 06 Dec 2023 09:57:02 +0000 http://maharajaedu.com/?p=3100 D.El.Ed Ist Year  2022-23 के सत्र में महाराजा महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्रों ने प्रथम वर्ष  में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। D.El.Ed Ist Year  का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। संस्था के विद्यार्थी Harsha Yadav Ist (89.30%), Hitesh Ojha IInd(88.86%),Tanisha Thakur IIIrd (88.52%) ने सफलता प्राप्त कर संस्था को गोरवान्वित किया है | संस्था सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

]]>
महाराजा महाविधालय में  D.El.Ed द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 100% https://maharajaedu.com/maharaja-college-d-el-ed/ Sat, 02 Dec 2023 10:36:23 +0000 http://maharajaedu.com/?p=3087 D.El.Ed IInd Year  2022-23 के सत्र में महाराजा महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्रों ने द्वितीय वर्ष  में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। D.El.Ed IInd Year  का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। संस्था के विद्यार्थी लक्ष्मी चौहान  (90.16 %) , शिवानी शर्मा (89.7%) एवं सीमा गुजर (89.2%) ने सफलता प्राप्त कर संस्था को गोरवान्वित किया है | संस्था सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

]]>
पीजी डिप्लोमा गाइडेंस एंड काउंसलिंग परीक्षा का परिणाम 95.5 प्रतिशत https://maharajaedu.com/pg-diploma-guidance/ Thu, 09 Nov 2023 08:26:39 +0000 http://maharajaedu.com/?p=2975 हमें गर्व है कि आपके अपने महाराजा महाविद्यालय उज्जैन के पाठ्यक्रम पीजी डिप्लोमा गाइडेंस एंड काउंसलिंग के प्रथम सत्र 2022-23 का परीक्षा का परिणाम 95.5 प्रतिशत रहा ! जिसमें कुमारी ट्रेसा डामोर ने 80.5% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया! द्वितीय स्थान पर सूरज खेड़े 80%, तृतीय स्थान पर अनुराधा निगम 79% , चतुर्थ स्थान पर निशांत परवीन 78.7% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया! इस अवसर पर महाराजा प्रबंधन के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार लड्डा , श्री चित्रांगद उपाध्याय, श्री शांतिलाल जी जैन एवं श्री नरेंद्र कुमार लड्डा, डॉ. सुरेखा जैन  एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों के परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की! उन्होंने विद्यार्थीयों की सफलता का श्रेय उनके अथक परिश्रम एवं शिक्षकों के प्रयासों को दिया है !

]]>
All the Toppers Of B.Ed. M.Ed. Integrated https://maharajaedu.com/all-the-toppers-of-b-ed-m-ed-integrated/ Fri, 03 Nov 2023 08:56:03 +0000 http://maharajaedu.com/?p=2942 महाराजा कॉलेज में B.Ed चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 98% रहा है https://maharajaedu.com/maharaja-college-b-ed-fourth-sem/ Thu, 12 Oct 2023 09:49:08 +0000 http://maharajaedu.com/?p=2857 B.Ed. 2021-23 के सत्र में महाराजा महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्रों ने चतुर्थ सेमेस्टर में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।B.Ed. चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 98% रहा है। संस्था सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। संस्था के विद्यार्थी नेहा भवंर (84%), नामिरा कोसर रहमानी (84%) एवं दीपा खुशलानी (84%) ने सफलता प्राप्त कर संस्था को गोरवान्वित किया है |

]]>
महाराजा महाविद्यालय में नवीन पाठ्यक्रम एम. ए. एजुकेशन का शुभारंभ https://maharajaedu.com/new-course-in-maharaja-mahavidyalaya-m-a-launch-of-the-education/ Fri, 21 Apr 2023 11:01:10 +0000 http://maharajaedu.com/?p=1537 महाराजा महाविद्यालय उज्जैन में आज नवीन पाठ्यक्रम एम. ए. एजुकेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ प्रशांत पुराणिक कुलसचिव, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, के कर कमलों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. ज्योति उपाध्याय विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग,मानविकी अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय, श्री वीरेंद्र कुमार लढा चेयरमैन, श्री अनिल मालू सचिव, श्री नरेंद्र लढा प्रशासनिक अधिकारी, श्री शांतिलाल जैन, CEO, संस्था प्राचार्य डॉ.सुरेखा जैन आर. यू. खान प्रिंसिपल महाराजा इंटरनेशनल स्कूल तथा बड़ी संख्या में छात्र अध्यापक एवम् समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ, इस अवसर पर अपने विचारों को व्यक्त करते हुए डॉ प्रशांत पुराणिक ने कहा कि एम. ए. शिक्षा पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में शिक्षा संकाय में स्नातकोत्तर कोर्स की बढ़ती मांग पूरी करने में मदद करेगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।डॉ. ज्योति उपाध्याय विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग मानविकी अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय,ने विश्वास व्यक्त किया है कि महाराजा महाविद्यालय शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखेगा यहां से पढ़कर निकले हुए छात्र शिक्षा जगत में नवीन कीर्तिमान स्थापित करेंगे इस अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री ईश्वर पटेल श्री जगदीश शर्मा और श्री नलिन खंडेलवाल जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ शर्ली सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ अनुराधा सुपेकर ने किया।

]]>
महाराजा महाविद्यालय में एमपी ऑनलाइन केंद्र का शुभारंभ https://maharajaedu.com/inauguration-of-mp-online-center-in-maharaja-college/ Wed, 22 Mar 2023 01:43:54 +0000 http://maharajaedu.com/?p=1255 नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2079, 2 अप्रैल, 22 के शुभ अवसर पर महाराजा महाविद्यालय परिसर उज्जैन में एम.पी. ऑनलाइन केंद्र का शुभारंभ किया गया. केंद्र के प्रोप्रायटर श्री कुलदीप परमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में ही एम.पी. ऑनलाइन केंद्र होने से उनके समय की बचत होगी. केंद्र का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार लड्ढा के द्वारा किया गया. ज्ञात रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व में परिसर में ही एटीएम की व्यवस्था भी की गई है. जन सामान्य और राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा सुविधा का उदघाटन भी श्री लड्ढा द्वारा किया गया. इस अवसर पर श्री अनिल मालू, सचिव, डॉक्टर चित्रांगद उपाध्याय, कार्यकारी निदेशक, श्री शांतिलाल जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ सुरेखा जैन, संस्था प्राचार्य, श्री आर. यू. खान, प्राचार्य विद्यालय, श्री नरेंद्र कुमार लड्ढा, प्रशासनिक निदेशक सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

शांतिलाल जैन

]]>