Celebrations – Maharaja College https://maharajaedu.com Sat, 18 Apr 2026 10:37:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maharajaedu.com/wp-content/uploads/2022/09/site_icon.png Celebrations – Maharaja College https://maharajaedu.com 32 32 Maharaja College, Ujjain https://maharajaedu.com/maharaja-college-ujjain-3/ Sat, 18 Apr 2026 10:37:54 +0000 http://maharajaedu.com/?p=13783 We are proud of our B.Ed (2023–25) students for their achievement in the results

Your hard work and dedication have brought great honor to our college.

]]>
Maharaja College, Ujjain https://maharajaedu.com/maharaja-college-ujjain-2/ Sat, 18 Apr 2026 10:33:53 +0000 http://maharajaedu.com/?p=13779 We are proud of our M.Ed.(2023-25) students for their achievement in the results

Your hard work and dedication have brought great honor to our college.

]]>
Maharaja College, Ujjain https://maharajaedu.com/maharaja-college-ujjain/ Sat, 18 Apr 2026 10:24:34 +0000 http://maharajaedu.com/?p=13775 We are proud of our B.Ed. – M.Ed.(2022-25) Integrated students for their achievement in the results

Your hard work and dedication have brought great honor to our college.

]]>
एम. ए (शिक्षा ) के विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं https://maharajaedu.com/ma-education-students/ Fri, 15 Dec 2023 10:28:57 +0000 http://maharajaedu.com/?p=3136 एम.ए. (शिक्षा) प्रथम सेमेस्टर की छात्रा डॉ. रीटा टेटवाल को म.प्र. सेट (M.P. SET) परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर एवं  एम.ए. (शिक्षा) प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निकिता शर्मा को मुक्केबाजी में विश्विधालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर  बधाई एवं शुभकामनाएं। महाराजा महाविद्यालय आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। 

]]>
महाराजा महाविद्यालय में हिंदी दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया https://maharajaedu.com/the-hindi-day-celebration-was-celebrated-in-maharaja-collage/ Tue, 26 Sep 2023 10:41:28 +0000 http://maharajaedu.com/?p=2806 महाराजा महाविद्यालय में दिनांक 14 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विषय से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ शर्ली सिंह ने प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान सुश्री राशी सक्सेना, सुश्री शिवानी एवं तृतीय स्थान डॉ.अनुराधा सुपेकर,श्री अखिलेश शर्मा एवं श्रीमती रंजना शिंदे ने प्राप्त किया।

महाराजा प्रबंधन ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हिंदी भाषा में कार्य एवं व्यवहार की शपथ भी ग्रहण की गई।

]]>
महाराजा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। https://maharajaedu.com/the-teachers-day-celebration-was-celebrated-in-maharaja-collage/ Tue, 26 Sep 2023 10:08:00 +0000 http://maharajaedu.com/?p=2802 महाराजा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, इस अवसर पर अपने विचारों को व्यक्त करते हुए डॉक्टर मंजू कीर्ति वशिष्ठ, प्राचार्य कदंबिनी चिल्ड्रन स्कूल, ने कहा कि देश के भविष्य का निर्माण शिक्षकों के द्वारा ही संभव है। हमारा जीवन निर्माण शिक्षकों के मार्गदर्शन पर निर्भर करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है उन्होंने आगे कहा कि इस दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस है इसलिए  प्रत्येक वर्ष  5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है। 

महाराजा महाविद्यालय में आने वाले कल के श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान करने के उद्देश्य से बी. एड. एम.एड. एवं अन्य शिक्षा पाठ्यक्रमों के वर्ष 2022 के टॉपर्स को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। पिछले 20 वर्षों से उत्कृष्ट शिक्षक निर्माण में अग्रणी महाविद्यालय में दीक्षित विद्यार्थियों ने गत वर्षो में जो  ज्ञान अर्जित किया है उसे अब उन्हें अपनी अपनी संस्थाओं में  विद्यार्थियों को आगे सुपुर्द करना है क्योंकि एक शिक्षक का किसी भी छात्र के जीवन में खास महत्व होता है।

इस अवसर पर, श्री आर. यू .खान प्राचार्य महाराज इंटरनेशनल स्कूल, श्रीमती भारती तिवारी प्राचार्य महर्षि सांदीपनि स्कूल, श्रीमती नीता मेढ़े,रविंद्र नाथ टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल, को वर्ष के श्रेष्ठ प्राचार्य के रूप में सम्मानित किया गया साथ ही संस्था के सामान्य शिक्षक गणों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथि परिचय एव स्वागत भाषण, डॉ. सुरेखा जैन संस्था प्राचार्य ने किया| इस अवसर पर संस्था के श्री वीरेंद्र कुमार लड्डा,चेयरमैन, श्री अनिल मालू ,सचिव,डॉ चित्रांगद उपाध्याय, कार्यकारी निदेशक , श्री शांतिलाल जैन मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री नरेंद्र कुमार लड्डा,प्रशासनिक निदेशक, सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रानी शर्मा  एवं डॉ.शर्ली सिंह, एवं आभार प्रदर्शन डॉ अनुराधा सुपेकर ने किया।

]]>
महाराजा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। https://maharajaedu.com/the-republic-day-celebration-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-maharaja-collage/ Wed, 22 Mar 2023 23:04:06 +0000 http://maharajaedu.com/?p=1261 महाराजा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस वसंत पंचमी एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जयंती के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर संस्था के सीईओ श्री शांतिलाल जैन ने कहा कि आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमारा यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एकता के सूत्र में बांधे रखता है। आज बसंत पंचमी एवं श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती भी है,सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक माने जाते हैं।बसंत पंचमी के दिन संपूर्ण प्रकृति रमणीक हो जाती है।

डॉ अनुराधा सुपेकर ने कहा कि 26 जनवरी के दिन देश के शहीदों को और उनके बलिदान को याद किया जाता है। गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है, इस आयोजन में गणतंत्र दिवस के आयोजनों की आधिकारिक रूप से समापन घोषणा की जाती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों ने देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार लड्ढा, सचिव श्री अनिल मालू ,कार्यकारी निदेशक डॉ चित्रांगद उपाध्याय, संस्था प्राचार्य डॉ सुरेखा जैन विशिष्ट अतिथि श्री मनीष जैन महाराजा इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य आर. यू. खान, सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं बी.एड., डी. एल. एड., एम. एड.,बी.एड.तथा एम.एड.एकीकृत पाठ्यक्रम के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना शिंदे ने किया।

]]>
महाराजा महाविद्यालय में स्वतंत्रता अमृत महोत्सव हर्षौल्लास से संपन्न https://maharajaedu.com/independence-amrit-mahotsav-concluded-with-enthusiasm-in-maharaja-college/ Mon, 22 Aug 2022 13:12:40 +0000 http://localhost/wordpress/?p=839 महाराजा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव हर्षौल्लास मनाया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.राकेश ढंड के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उन्होंने अपने विचारो से सभी को संबोधित किया | संस्था चेयरमैन श्री वी. के.लड्ढा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर देशभक्ति पुर्ण विचारो को व्यक्त किया | इस अवसर पर डॉ. चित्रांगद उपाध्याय,श्री अनिल मालू, श्री आर.यू. खान, श्री शांतिलाल जैन, श्री नरेन्द्र कुमार लड्ढा सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे | संचालन श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया | आभार डॉ. अनुराधा सुपेकर ने माना |

]]>