महाराजा महाविद्यालय उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
उज्जैन,स्थानीय, महाराजा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बेहद उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शांतिलाल जैन ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। आधुनिक जीवनशैली और तनाव भरे माहौल में युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग बेहद आवश्यक है।
महाविद्यालय के विभिन्न संकाय के प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने अनुभवी योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में उपस्थित रहकर सभी जनों ने सामान्य योग के साथ-साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, वज्रासन और शशकासन जैसे आसनों के साथ-साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक ने हर आसन के शारीरिक लाभों और उसे करने के सही तरीकों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने और समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी दिलाया गया। अंत में महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस सफल आयोजन का समापन हुआ।
इस अवसर पर संस्था के प्रशासनिक निदेशक श्री नरेंद्र कुमार लड्डा, डॉ.सुरेखा जैन, डॉ.मिताली बजाज,डॉ द्वारिका हरदेनिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक श्री संजय चौकसे के द्वारा किया गया